- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Majjinendra Gin Bimb Altar Prestige Maha Mahotsavam Begins The Procession Came Out
मज्जिनेन्द्र जिन बिंब वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव शुरू, घटयात्रा निकली
श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत, शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर व्यवस्था समिति के संयुक्त तत्वावधान व ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश के सानिध्य में गुरुवार से सिटी रोड स्थित आदिनाथ मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण व ध्वजारोहण महोत्सव प्रारंभ हुआ।
सुबह आदिनाथ मंदिर से श्रीजी की तीन प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ जुलूस रूप में नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शहर स्थित शांतिनाथ मंदिर लाया गया। शोभायात्रा में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया व श्रीजी की आरती की। तत्पश्चात घटयात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ महिलाओं ने पांच मंगल कलश से वेदी शुद्धि की। श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा की गई। इस दौरान आरके मार्बल के अशोक पाटनी, संजय झांझरी, इंदर चंद पाटनी, पवन लुहाड़िया, प्रकाशचंद गंगवाल, विजय कुमार काला, संपत दगड़ा, लोकेश झांझरी, विनोद अजमेरा, घीसालाल सेठी, सुशीला पाटनी, शांता पाटनी, बीना कासलीवाल, नवर| देवी दगड़ा, प्राणेश, प्रकाश लुहाड़िया सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे। महोत्सव के तहत शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे से सकली करण व याग मंडल विधान पूजन का आयोजन किया जाएगा।
हाउसिंग बोर्ड स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार से तीन दिवसीय मज्जिनेन्द्र जिन बिंब वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण एवं ध्वजारोहण महा महोत्सव विधि विधान से प्रारम्भ हुआ। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में सुबह हाउसिंग बोर्ड मंदिर से घटयात्रा निकाली प्रारम्भ हुई। जो क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: मंदिर परिसर पर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। दोपहर में मंडप, मंडल शुद्धि करके मंडल, मंगल प्रतिष्ठा की गई। श्रीजी का अभिषेक कर पूजा करने के बाद मंगलाष्टक, दिग्वर्धन, रक्षा मंत्र, शांति मंत्र, पूजन, पात्र शुद्धि, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंगल कलश व अखंड दीप स्थापना के बाद पूजन, विधान किया। सायं महाआरती के पश्चात सत्येंद्र शर्मा एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान स्वरूप चंद, राजदुलारी बज, आनंद कुमार, कनकलता बज, राकेश कुमार, मंजू बोहरा, सुभाष चंद्र, अजीत दोषी, राजेश कुमार, चित्रा पाटनी, सोहनलाल, विमला देवी बाकलीवाल, एमके जैन, इंदिरा देवी गंगवाल, शांतिलाल, पुष्पा देवी सेेेठी, हरकचंद, आशा देवी ठोलिया, गंगाबख्श, कंचन देवी पाटोदी, कमलकांत, योगिता बजाज के अलावा पदम पाटोदी, आनंद बज, कमल गदिया, प्रकाश चंद गंगवाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।
आज के कार्यक्रम
महोत्सव के तहत 13 मार्च को सुबह 6 बजे से अभिषेक, शांतिधारा, पूजन होगी। प्रचार प्रसार प्रभारी सुभाष सेठी ने बताया कि सुबह 9 बजे यागमंडल विधान, हवन, मंदिर, शिखर शुद्धि, संस्कार आदि कार्यक्रम होंगे। सायं 7 बजे महाआरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्रीजी की शांतिधारा करते श्रावक।
मदनगंज-किशनगढ़. घटयात्रा में कलश लेकर चलती महिलाएं।