पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News Make Single Post Offices Incrementally Mp

एकल डाकघरांे को करें क्रमोन्नत : सांसद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांसद भागीरथ चौधरी ने लोकसभा में अपने जिले के एकल उपडाकघरों मंे कार्यरत स्टाफ एवं आमजन को हो रही समस्याओं से निजात दिलाने के लिए क्रमोन्नत करने की मांग की है। चौधरी का कहना था कि एकल डाकघर होने की वजह से लोगांे को डाक सेवाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों से मिल रही समस्याओं को ध्यान में रखकर डाकघरों को क्रमोन्नत करने की मांग की गई। चौधरी ने सदन में बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 728 एकल डाकघर प्रचालनरत है जिसमें से अजमेर जिले में एकल डाकघरों की संख्या 54 है जो कि पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है।

वर्तमान में अजमेर डिवीजन में एचएसजी -1 के स्वीकृत पद 9 के विरुद्ध 8 पद रिक्त, एचएसजी-।। के स्वीकृत सभी 25 पद रिक्त, डाक सहायक के 174 पदों में से 27 पद रिक्त एवं पोस्टमेन के 138 पदों में से 63 पद रिक्त एवं एमटीएस के 59 पदों में से 15 पद रिक्त हैं। इस प्रकार सभी श्रेणी के उक्त 405 पदों में से वर्तमान में 138 पद रिक्त चल रहे हैं।

के 138 पदों में से 63 पद रिक्त एवं एमटीएस के 59 पदों में से 15 पद रिक्त हैं। इस प्रकार सभी श्रेणी के उक्त 405 पदों में से वर्तमान में 138 पद रिक्त चल रहे हैं।
खबरें और भी हैं...