- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Mother Should Breastfeed Her Baby For Six Months After Birth Priya Verma
जन्म के छह माह तक माता अपने बच्चे काे स्तनपान कराएं-प्रिया वर्मा
मालियों की बाड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। इस दौरान मौजूद महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। टीकाकरण और मासिक धर्म में कपड़े का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाएं, धात्री व 0 से छह वर्ष के बच्चों की माताएं मौजूद थी। कार्यक्रम में महिला विकास परियोजना अधिकारी प्रिया वर्मा ने महिलाओं को स्तनपान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जन्म के छह माह तक मां को अपने बच्चे काे स्तनपान कराना चाहिए। मां के दूध में रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है जो शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। वर्मा ने महिलाओं की पोषाहार व टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना सहित अन्य के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद पोषाहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कॉर्डिनेटर ग्रामीण बृजराज सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास, कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार शर्मा, वार्ड पंच गुलाब, कार्यकर्त्ता रेणू चौरडिया, सहायिका सरोज माली, सहयोगिनी शोभा कंवर, सुशीला देवी सहित अन्य मौजूद थे।
मालियांे की बाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में अन्नप्राशन दिवस मनाते हुए।