पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News Mp And Mla Fought To Take Credit For Underpass

अंडरपास को लेकर सांसद और विधायक में श्रेय लेने की मची हाेड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंडरपास निर्माण को लेकर सांसद भागीरथ चौधरी और विधायक सुरेश टांक में राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ मच गई है। जहां शुक्रवार को विधायक टांक ने अंडरपास के लिए तीन करोड़ रुपए राज्य सरकार से दिलाने का दावा किया था। वहीं शनिवार काे सांसद चौधरी ने अपने प्रयासों से राशि आवंटित होने का दावा किया है।

सांसद ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अपने विधायकी कार्यकाल में विधानसभा चुनाव के 4-5 माह पूर्व ही उक्त अण्डरपास की सक्षम व विभागीय कार्यवाही को मूर्तरूप दिलाया था। विधानसभा चुनाव की वजह से स्वीकृति नहीं मिल पाई थी। चौधरी का कहना है कि उन्होंने विधानसभा में अंतिम सत्र में भी नियम 97 के अन्तर्गत याचिका के माध्यम से यह मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद मंडल रेल प्रबंधक, रेल मंडल जयपुर से पुनः व्यक्तिशः सम्पर्क करके रेलवे की विभागीय इंजीनियरिंग टीम से उक्त अंडरपास हेतु पुराने रेलवे स्टेशन परिसर में स्थल का फिजिबिलिटी सर्वे भी करवाया। दूसरी ओर विधायक का यह दावा है कि उन्हांेने यह मामला विधानसभा में उठाया था और उनके प्रयासों की वजह से ही सरकार ने तीन करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

खबरें और भी हैं...