हत्या की अाराेपी पत्नी व प्रेमी काे जेल भेजा
मदनगंज-किशनगढ़ | बजरंग कॉलोनी से लापता पुखराज हत्याकांड में काेर्ट ने हत्या की अाराेपी प|ी व उसके प्रेमी काे जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में काम लाई गई कुल्हाड़ी व अन्य सबूत एकत्र कर लिये हैं लेकिन चश्मदीद गवाह नहीं होने की वजह से पुलिस काे परिस्थितिजन्य साक्ष्य व एफएसएल सबूूता जुटाने हाेंगे।
पुलिस ने हत्यारी प|ी लीला और उसके प्रेमी रामस्वरूप को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। जिसकी अवधि मंगलवार को पूरी हो गई थी। पुलिस ने आज आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस द्वारा रिमांड नहीं मांगने पर न्यायालय ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित अन्य सामग्री बरामद कर ली है। मालूम हो कि गांधीनगर वार्ड 2 निवासी पुखराज 22 फरवरी से लापता हो गया था। पता नहीं लगने पर भाई दिलीप ने गांधीनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने लापता पुखराज की प|ी लीला और रामस्वरूप से पूछताछ की तो पहले तो दाेनों ने गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों टूट गए और पुलिस को पुखराज की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।