- Hindi News
- National
- Rupangarh News Rajasthan News Nai Bai39s Myra Story Begins In Kardala Dham
करडाला धाम में नानी बाई का मायरा कथा शुरू
रूपनगढ़| दादू सम्प्रदाय के प्रवर्तक दादू महाराज की प्रथम साधना स्थली करडाला धाम में शुक्रवार से नानी बाई का मायरा की कथा प्रारम्भ हुई। भागीरथदास दादूपंथी ने बताया कि दादूपीठाधीश्वर गोपालदास महाराज के आशीर्वाद से तथा सुरसुरा दादू धाम के महन्त बक्शीराम महाराज व महन्त रामनिवास महाराज (पोह धाम) के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत कथा प्रवक्ता बाल संत कृष्णा दादूपंथी ने नानी बाई का मायरा कथा से की। साधु परमानन्द स्वामी ने बतायाा कि नानी बाई का मायरा की कथा 17 मार्च तक चलेगी। इसी तरह प्रतिदिन दादूवाणी पर सत्संग भी होगी। वही 17 मार्च को रात्रि सत्संग होगी तथा 18 मार्च को स्वर्गीय संत मनसादास महाराज का भण्डारा आयोजित होगा।