नामदेव समाज ने मनाया होली स्नेह मिलन
नामदेव समाज का क्षेत्रीय विकास समिति एवं शोध संस्थान ने न्यू हाउसिंग बोर्ड स्थित समाज भवन में होली स्नेह मिलन समारोह मनाया।
मीडिया प्रभारी जानकीलाल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगोपाल बरन्या ने की। संचालन कैलाश अपूर्वा ने किया। समारोह में महिला मंडल द्वारा भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। समाज बंधुओं द्वारा रंगों का त्योहार होली उत्सव पर एक दूसरे के रंगों का तिलक लगाकर आपसी सौहार्द प्रस्तुत किया और महिला मंडल द्वारा माता व बहनों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत करने के साथ कविता पाठ किया गया। इस अवसर पर मनोज लोधा, कैलाश, सत्यनारायण पंवार, प्रकाश वर्निया, सरीता रुणवाल, आशा रुणवाल, निर्मला झांकल, संगीता झांकल, शीला बरन्या, मधु रुणवाल, मीनाक्षी रुनवाल, नीतू रुनवाल, मीनाक्षी, नेहा, हेमा बरन्या अादि मौजूद थे।