पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News Now Ricoh39s Plots Will Be 25 Percent Cheaper

अब रीको के भूखंड 25 प्रतिशत सस्ते मिलेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के मार्बल और पावरलूम व्यापारियों के लिए होली पर सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि उनको अब रीको के भूखंड 25 प्रतिशत कम दर मिलेंगे। भूखंडों की दर कम होने से किशनगढ़ के उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। ऐसा विधायक सुरेश टांक के प्रयास से संभव हो पाया है।

टांक ने विधानसभा में सवाल उठाया था कि रीको भूखंडों की वर्तमान दर 5350 रुपए प्रति वर्ग गज है, जो काफी अधिक है। इसको 50 प्रतिशत तक कम किया जाएं। उद्योग मंत्री ने टांक की मांग को उचित मानते हुए 25 प्रतिशत राशि कम करने की घोषणा कर दी। राशि कम होने से किशनगढ़ के उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। इसके अलावा टांक ने कहा कि मार्बल पर 18 परसेंट जीएसटी है, जो काफी अधिक है। पहले यह इंडस्ट्री 4 परसेंट टैक्स पर चल रही थी और आज 18 परसेंट पर चल रही है। इससे कम किया जाएं। टांक ने कहा कि आवासन मंडल ने किशनगढ़ में 2004 में 371 बीघा जमीन अवाप्त की थी। इंडस्ट्रियों के विरोध की वजह से आज भी उस जमीन का कुछ नहीं हो रहा है। कई जगह अवार्ड नहीं लिया गया, कई जगह न्यायालय में मामले विचाराधीन है। सरकार यहां पर आवासीय कॉलोनी की स्वीकृति देती है तो अरबों रुपये का निवेश समाप्त हो जाएगा। टांक ने जमीन को वापस लेने अथवा रीको में शामिल करने का सुझाव दिया। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम कट ऑफ डैट भी बढ़ाने की मांग की। टांक ने कहा कि नगर परिषद, रीको एरिया में, यूजर चार्जेज वसूल कर रही है। यह बिलकुल सरासर गलत है। जब हम डवलपमेंट चार्ज देते हैं तो नगर परिषद को क्या अधिकार है। इस पर रोक लगाई जाएं।

खबरें और भी हैं...