गोपाल बिहारी मंदिर में फागोत्सव आज
किशनगढ़ शहर धानमंडी स्थित गोपाल बिहारी (गोपालद्वारा) में मंदिर समिति की ओर से शुक्रवार को फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सचिव अर्पित काबरा ने बताया कि दोपहर 2 बजे से संकीर्तन शुरू होगा। 3 बजे जगतगुरु निंबार्काचार्य पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। 3.30 बजे से फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद महाआरती और प्रसाद
वितरण होगा।