- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Phuldol Festival Celebrated In Nimbarkpeeth
निम्बार्कपीठ में फूलडोल महोत्सव मनाया गया
रूपनगढ़ | अखिल भारतीय निम्बार्काचार्यपीठ निम्बार्कतीर्थ में मंगलवार को फूलडोल महोत्सव जगदगुरू श्रीजी महाराज के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पीठ के ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न प्रकार के पुष्पों से श्रृंगारित झूलों में ठाकुरजी को बिराजमान कर झुलाया तथा अबीर गुलाल लगाई। इस मौके पर जयपुर, अजमेर, वृन्दावन, पुष्कर सहित विभिन्न स्थानों से आए गायकों ने पद गायन किया। इस मौके पर भगवान राधामाधव प्रभु, सर्वेश्वर प्रभु की झांकी सजाई गई। इस अवसर पर अजमेर, किशनगढ़, जयपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए भक्तों ने भगवान के दर्शन किए।