पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बायोफ्यूल को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा पौधरोपण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मदनगंज-किशनगढ़| जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह राठौड़ ने शनिवार को चारागाह भूमि विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया। अरांई के भगवंत पुरा गांव में आयोजित कार्यशाला में बंजर भूमि एवं चारागाह विकास पर विस्तार से जानकारी दी गई। राठौड़ ने बताया कि इस तरह की प्रशिक्षण प्रत्येक ब्लॉक में आयोजित किए जाएंगे। महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक में चरागाह विकास के कार्य स्वीकृत किए गए है। जिसमें बायोफ्यूल को बढ़ावा देने संबंधी पौधरोपण, रतनजोत, करंजी, नीम के पौधे लगाए जाएंगे। सहायक अभियंता संदीप पांडे, जिला प्रशिक्षण समन्वयक चांदनी हाड़ा, पंचायत समिति अरांई के सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्याम प्रजापत, एफ ईएस संस्था से कैलाश शर्मा, डिंपल एवं उमेश ने चारागाह विकास की ज़रुरत और उससे मिलने वाले फायदे की जानकारी दी। सरपंच काली देवी ने चारागाह विकास में आने वाली अड़चनों के बारे में चर्चा की।
खबरें और भी हैं...