पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News Police Remand Of Wife And Lover Accused Of Killing Husband

पुलिस ने पति की हत्या की आरोपी पत्नी और प्रेमी का लिया रिमांड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बजरंग कॉलोनी से लापता पुखराज हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारी प|ी और प्रेमी को रविवार को अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने हत्यारों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है। इस प्रकरण में चश्मदीद गवाह नहीं होने की वजह से पुलिस को आरोपियों को दोषी साबित करने के लिए तकनीकी सबूत जुटाने होंगे।

पुखराज हत्याकांड के बाद से पुलिस वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की तलाश में जुटी थी। पुलिस के हत्थे चढ़ी प|ी लीला और रामस्वरूप से रिमांड अवधि के दौरान वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। कुल्हाड़ी पर खून के निशान मिले है। इसे एफएसएल जांच के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस की टीम ने दूसरे दिन रविवार को भी टिकावड़ा के जंगलात में शव के अन्य हिस्सों के तलाश की है। हत्याकांड में पुलिस के सामने चश्मदीद गवाह नहीं होने की वजह से हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस तकनीकी मदद ले रही है। हत्यारों और मृतक की मोबाइल कॉल डिटेल निकाल रही है।

पुलिस को मिली प|ी और प्रेमी की तस्वीरें

पुलिस ने आरोपी लीला और प्रेमी रामस्वरूप के मोबाइल को खंगाला। जिसमें दोनों की कई आपत्तिजनक तस्वीरें मिली है। दोनाें ने इतने करीब एक दूसरे के साथ सेल्फी ली है। पुलिस ने दोनों के अवैध संबंधों और घनिष्ठता के लिए तस्वीरें सबूत के तौर पर जब्त कर ली है।

यह है मामला

गांधीनगर वार्ड 2 निवासी पुखराज 22 फरवरी से लापता हो गया था। पता नहीं लगने पर भाई दिलीप ने गांधीनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने लापता पुखराज की प|ी लीला और रामस्वरूप से पूछताछ की तो पहले तो दाेनों ने गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों टूट गए और पुलिस को पुखराज की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार
कर लिया।

मदनगंज-किशनगढ़. हत्या के आरोपियों को लिया रिमांड पर।
खबरें और भी हैं...