पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुफ्त यात्रा करने के लिए महिलाओं में धक्का-मुक्की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस पर रविवार को राजस्थान रोडवेज की मुफ्त यात्रा का महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। बस स्टैंड पर बस में बैठने के लिए महिलाओं में हाेड़ मची हुई थी। कईं बार आपस में धक्का मुक्की भी
हो गई।

बसों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या ज्यादा नजर आई। सरकार ने महिला दिवस पर शनिवार की रात 12 बजे से रविवार की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए राजस्थान रोडवेज में निशुल्क यात्रा रखी थी। सुबह से ही किशनगढ़ के नए और पुराने बस स्टैंड पर महिलाओं का आने का सिलसिला शुरू हो गया था। किशनगढ़ बस स्टैंड पर अजमेर अथवा जयपुर से बसें आती है। इसके चलते पहले से ही बसें महिलाओं से खचाखच भरी थी। ऐसे में महिलाओं में बसों में बैठने को लेकर होड़ मची रही।

मदनगंज-किशनगढ़. महिला दिवस के अवसर पर बसों में निशुल्क यात्रा के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़।
खबरें और भी हैं...