- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Pwd Separately Created Division Two And A Half Years Ago Work Area Increased No Creation Of Hospitals
पीडब्ल्यूडी: ढाई साल पहले अलग से बनाया डिवीजन, कार्य क्षेत्र बढ़ा, पदाें का सृजन नहीं
सार्वजनिक निर्माण विभाग किशनगढ़ डिविजन का कोई धणी धाेरी नहीं है। अक्टूबर 2017 में किशनगढ़ को अलग से डिवीजन तो बना दिया लेकिन नए पदों का सृजन नहीं किया गया। पूर्व में स्वीकृत 14 पदों में से 8 पद रिक्त हैं। हैरानी की बात यह है कि फरवरी 2020 में अधिशाषी अभियंता एनएस शेखावत के सेवानिवृत होने के बाद किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति करने के बजाए मनोज जैन को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में स्वीकृत पदों पर किशनगढ़ को अलग से डिविजन बना दिया गया था। नया डिवीजन बनने के बाद किशनगढ़ को डिवीजन अराई, रूपनगढ़, किशनगढ़ शहर आर किशनगढ़ ग्रामीण में विभाजित कर दिया गया। इन सभी चारों डिविजन की मॉनिटरिंग किशनगढ़ डिविजन से की जा रही है। वर्तमान में एक पद एक्सईएन, चार पद एईएन, दो पद जेईएन के स्वीकृत हैं। एक्सईएन शेखावत फरवरी माह में सेवानिवृत होने के बाद से रिक्त हैं। दो एईएन और दो जेईएन के पर रिक्त चल रहे हैं। इसी प्रकार एक एओ का पद भी रिक्त है।
बिना मॉनिटरिंग चल रहे करोड़ों के कार्य
किशनगढ़ डिविजन में करोड़ों रुपए के कार्य चल रहे हैं। जिनमें प्रमुख रूप से अरांई में 3 करोड़ 66 लाख की लागत से काॅलेज का निर्माण चल रहा है। इसी प्रकार 52-52 लाख की लागत से अराई और रूपनगढ़ में विकास पथ बनाए जा रहे हैं। विभाग में तकनीकी अधिकारियों के रिक्त पद होने से निर्माण कार्याे की गुणवक्ता पर भी असर पड़ रहा है। इस संबंध में जब एक्सईएन मनोज जैन से जानकारी चाही गई तो उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।