- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Rath Yatra With Gaija And Music At Vedi Pratishthan Mahotsav Shreeji Rested In Altar
वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में गाजे-बाजे के साथ निकली रथयात्रा, श्रीजी वेदी में विराजित
श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में आयोजित हाउसिंग बोर्ड स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मज्जिनेंद्र जिन बिंब वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण एवं ध्वजारोहण महोत्सव के अवसर पर शनिवार को भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में काफी संख्या में समाज के बंधु मौजूद थे।
डाक बंगले से श्रीजी की भव्य शोभायात्रा श्रीजी का रथ, इंद्रों की बग्गियां, घोड़े, ढ़ोल, बाजे के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा हाउसिंग बोर्ड स्थित मुख्य मंदिर पहुंची। यहां शिखर कलश स्थापना, ध्वजारोहण व छत्र चंदर की स्थापना की गई। इसके बाद श्रीजी को वेदी में विराजमान किया गया। इसके पश्चात विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ श्रीजी की शांतिधारा की गई। इसके बाद याग मंडल विधान किया गया और मंगल कलश की स्थापना की गई। विधान पूजन में सत्येंद्र एंड पार्टी के मधुर संगीत से माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद अनेक इंद्र इंद्राणियों द्वारा अर्घ्य समर्पित किए गए। साथ ही हवन में आहुतियां देते हुए मंदिर में शुद्धि की गई। संस्कार सहित अन्य कार्यक्रमों में भक्ति भाव के साथ भाग लिया। शाम को महाआरती हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम के साथ हुआ। सुबह 6 बजे मंगलाष्टक दिग्वर्धन रक्षा मंत्र, रक्षा एवं शांति मंत्र, नित्य अभिषेक एवं विश्व शांति महायज्ञ किया गया। अध्यक्ष अजीत दोसी ने बताया कि कार्यक्रम में अशोक कुमार पाटनी, सुरेश कुमार, विमल कुमार, सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक सुरेश टांक, सुधीर जैन, सीएम अग्रवाल, ललित कुमार, सुशील ठोल्या, गीगराज ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार कमल कुमार, सज्जन कटारिया, प्रकाशचंद गंगवाल, विनोद पाटनी, संजय पांडया, राजेंद्र चौधरी, संजय सेठी, सुशील अजमेरा, जयकुमार बडजात्या, अनिल सोगानी, राकेश बोहरा, राजेश बडजात्या, निहाल बज, राजेश सेठी, राजेश पाटनी, सुनिल बज, अनिल पाटनी, अशोक सेठी, राजू सेठी, रोहित बोहरा, सुभाष सेठी, गोल्डी जैन, मुकेश बज, पंकज बोलिया, ललित जैन सहित अन्य मौजूद थे।