पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होलिया में उडे़ रे गुलाल, कहियो मंगेतर ने...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधायक व पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर अफसर-जवान फूलों से होली खेलते हुए।

मदनगंज किशनगढ़ | उपखंड में होली का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। दो दिनों तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र अबीर व गुलाल में सराबाेर रहा। बिगड़ा मौसम और रिझमिझ बारिश भी होली के जाेश को फीका नहीं कर सकी। सोमवार रात गली-माेहल्लों में होलिका दहन किया। हाेलिका दहन के बाद माेहल्लेवासी धूप लेकर घरांे में धुआं करते दिखे। चारों ओर आज बिरज में होली रे रसिया, रंग बरसे भीगे चुनर वाली, होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले, कान्हाई जग में रंगरास रसाई, रंग बरसे, आवो हिल मिल खेले होली, फाल्गुन की मस्ती छाई भाई रे गीतों से वातावरण गूंज रहा था। चंग और ढ़ोलक की थाप पर शहरवासियों ने जमकर होली पर्व का आनंद लिया। हाेली के दौरान सुरक्षा के तहत पुलिस प्रशासन तैनात रहा। होली खेलने के बाद दोपहर एक बजे बाद से राम राम का दौर जारी हुआ जो देर रात्रि तक जारी रहा। शहरवासियों ने अपने अपने सगे संबधियों, दोस्तों के घर जाकर होली की रामा श्यामा की। इस अवसर पर कई मौहल्लों में ठंडाई सहित सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें भी लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

केसरिया रंगों से देश भक्ति गीतों पर खेली होली

हिंदू संगठनों सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शहर के गणमान्य लोगों के घर जाकर देशभक्ति के गीतों पर होली खेली, चारो ओर केसरिया रंग, अबीर व गुलाल उड़ाया जा रहा था। होली धमाल का शुभारंभ पुराना शहर में नहर शाखा से शुरू हुआ जो शहर के गणमान्यजनों के घर तक पहुंचा। चारों ओर होली के गीतों से वातावरण गूंज रहा था। स्वंय सेवक देशभक्ति गीत गाते हुए अबीर व गुलाल उड़ाते चल रहे थे।

छाए दारा के कार्टुन

होली पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्टुनिस्ट जसवंत सिंह दारा के कार्टून आकर्षण का केंद्र रहे। राजनीति, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोगों पर कार्टून के जरिये हास्य व्यंग किया गया। कार्टुनों का मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही धूम

हरमाड़ा अंचल में भी लोगों ने जम कर होली का धमाल मचाया। गांवों में होलिका दहन के बाद रात्रि से ही होली खेलने का कार्यक्रम शुरू हो गया। बुहारू, हरमाड़ा, तिलोनिया, नयां गावं, रामपुरा, नलू, छोटा नरेना, बांदरसिंदरी, पाटन व नलू क्षेत्र में तथा अन्य गावों के लोगों ने जमकर होली खेली। तिलोनिया स्थित बेयरफुट काॅलेज में विदेशी मेहमानों ने भी जमकर होली का आनन्द लिया। उन्होंने एक दूसरे पर रंग बरसाए तथा अबीर व गुलाल एक दूसरे को लगाया।

पुलिस ने खेली होली

दो दिन उपखंडवासियों की होली के बाद बुधवार को पुलिस ने होली खेली। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में आईपीएस अनिल कुमार टांक के नेतृत्व में जवानों ने होली के गीतों पर फूल और गुलाल से होली का आनंद लिया। होली के गीतों पर जवानों ने जमकर ठुमके लगाए। इसी तरह उपखंड के विभिन्न थानों में पुलिसकर्मियों ने होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। पुलिसकर्मी वाहनों पर सवार होकर मुख्य बाजार में भी निकले।

अरांई | कस्बे में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे वासियों ने रिती रिवाज से होलिका ग्राउण्ड में होलिका दहन किया गया। आसपास के गावों में होली के दूसरे दिन धुलण्डी पर्व मनाया। ग्रामीणों ने एक दूजे को रंग गुलाल लगा कर भाईचारे का संदेश दिया। अरांई में 14 मार्च को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर कस्बे के सबसे बडे मन्दिर श्रीकल्याण राय महाराज का फूलडोल महोत्सव रखा जाएगा।

रूपनगढ़ | कस्बे में चौगान्या बालाजी चौक में विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद होली का दहन किया गया। इसी तरह विभिन्न जगहों पर होली जलाई गई। इस मौके पर गीतों व चंग की थाप के बीच नवीन धान की बालियां सेकी गई। होलिका दहन के बाद सामुहिक ढ़ंूढ का आयोजन किया गया इसके बाद फूळे, मिष्ठान्न बांटे गए। मंगलवार को सुबह शुरू हुआ रामराम व शुभकामनाओं के आदन प्रदान का सिलसिला देर शाम तक चला।
खबरें और भी हैं...