- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Rs 3 Lakh Approved For Cancer Patients And Kidney Transplant
कैंसर रोगी व किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 3 लाख की राशि स्वीकृत
सांसद भागीरथ चौधरी ने लोकसभा क्षेत्र के केंसर रोगी व किडनी ट्रांसप्लांट के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष से करीब तीन लाख रुपए की राशि स्वीकृति कराई है।
चौधरी ने लोकसभा क्षेत्र अजमेर के विधानसभा क्षेत्र मसूदा निवासी मधुबाला शर्मा प|ी बसंतीलाल को गंभीर रोग किडनी ट्रांसप्लांट के उपचार के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष से तीन लाख रुपए राशि स्वीकृत कराकर इलाज कराने वाले चिकित्सा संस्थान, मूलजी भाई पटेल यूरोलॉजिकल हॉस्पिटल डॉ. वीरेंद्र देशाई रोड़ नदियाड़ को भिजवाई गई है। इसी प्रकार पुष्कर विधानसभा क्षेत्र निवासी अब्दुल हमीद पुत्र जाहिद हुसैन को भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष से चिकित्सा उपचार के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कराई गई जो सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर
भिजवाई गई है।
मालूम हो कि दोनों गंभीर रोग पीड़ित परिवार जनों ने सांसद चौधरी से व्यक्तिगत मिलकर इलाज में आवश्यक आर्थिक मदद दिलाने के लिए आवश्यक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। जिस पर सांसद ने पत्र लिख कर प्रधानमंत्री से दोनों संसदीय क्षेत्र के निवासियों को अधिकाधिक सहायता स्वीकृत कराने के लिए आग्रह किया था।