केसर का तिलक लगा मनाया फागोत्सव
पुलक सागर महाराज की प्रेरणा से अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच व राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच शाखा किशनगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को एक फार्म हाऊस पर तिलक और गुलाल लगाकर फागोत्सव मनाया गया।
राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष व पुलक मंच अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बैद ने बताया कि फागोत्सव की अंतिम बेला, लहलहाती लंबी गेंहूं की फसल, पलाश के फूल व मौसम परिवर्तन की इस प्राकृतिक सुंदरता के बीच आयोजित कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने सभी को केसर का तिलक लगाया। साथ ही आपस में अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
महामंत्री जीतू पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम में महिला मंच की सांस्कृतिक मंत्री ओशिका अजमेरा, ममता बोहरा ने होली पर आधारित हाऊजी गेम्स सहित कई आकर्षक संगीतमय गेम्स का आयोजन किया। जिसमें बैलून, कुर्सी दौड़, होली के गीत प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम में महामंत्री जीतू पाटनी, नरेश झांझरी, पवन झांझरी, मुकेश पापडीवाल, देवेन्द्र झांझरी, पिंटू पाटनी, सुनील भाणावत, मांगीलाल झांझरी, अशोक पाटनी, मनीष गंगावल, महिला मंच से अध्यक्षा संगीता पापडीवाल, मोना झांझरी, नीलू झांझरी, शर्मिला पाटनी, राजकुमारी बोहरा, ममता बड़जात्या, अरुणा पाटनी, ओशिका अजमेरा, आरती बैद, शिल्पी पाटनी, सुनीता झांझरी, सपना भाणावत, सुनीता गंगवाल, सपना दगड़ा, संगीता झांझरी, सपना पापडीवाल, ममता बोहरा, रीना बज, बिंदिया छाबड़ा, अंतिमा काला सहित अन्य मौजूद थे।
फागोत्सव मनाती जैन समाज की महिलाएं।