पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News Screwdriver On Main Road Twice Uprooted In A Week

मुख्य सड़क पर दो बार पेचवर्क, एक सप्ताह में ही उखड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर की मुख्य सड़काें के गड्ढाें काे भरने के लिए किया जा रहा पेचवर्क भी घटिया सामग्री की भेंट चढ़ गया है। एक सप्ताह में दाे बार डामर का पेचवर्क कराया गया, लेकिन उखड़ गया। इस दाैरान किसी विभाग ने ठेकेदार के कार्य अाैर पेचवर्क की सामग्री की जांच करना भी जरूरी नहीं समझा। एेसे में कल्पना की जा सकती है कि जब यहां पेचवर्क नहीं टिक सकता ताे सड़काें पर डामरीकरण की उम्मीद करना बेमानी हाेगी। यही कारण है कि किशनगढ़ की मुख्य मार्गाें की सड़काें की दुर्दशा हाे रही है। गाैरतलब है कि हाल ही में विधानसभा में विधायक सुरेश टांक ने सड़काें की दयनीय स्थिति काे लेकर मुद्दा भी उठाया था। इसके बावजूद स्थिति सुधरने के बजाए अाैर बिगड़ रही है।

किशनगढ़ शहर में नगर परिषद, एवीवीएनएल, और जलदाय विभाग द्वारा सड़कों की खुदाई का कार्य किया जा रहा है। कुछ विभागों ने सड़क पर पेचवर्क करने का कार्य ठेकेदार को दे रखा देखा है। कुछ विभाग अपने स्तर पर कर रहे हैं। विभागों ने कार्य पूरे होने के बाद भी ठेकेदारों पर पेचवर्क का कार्य कराने के लिए दबाव नहीं डाला। नतीजा यह हुआ कि मुख्य सड़क पर तो पैदल भी चलान दूभर हो गया। इसके चलते कुछ दुपहिया वाहन चालक तो घायल भी हो गए। विधायक सुरेश टांक के हस्तक्षेप के बाद पेचवर्क का कार्य शुरू हुआ। विभागों ने दबाव में पेचवर्क का कार्य तो शुरू करा दिया, लेकिन उसकी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा। विभागों ने मुख्य सड़क पर पहले पेचवर्क कराया, उसमें लीपापोती की गई। पेचवर्क शुरू होने से शहरवासियों को उम्मीद बंधी थी कि अब गड्ढ़ों से निजात मिल जाएगी, लेकिन दो दिन बाद ही पेचवर्क ने असर दिखाना शुरू कर दिया और जगह-जगह से उखड़ने लगा। इसके अलावा कुछ स्थान पर तो भारी वाहनों के चलने से दब गया। शहर में किए गए पेचवर्क से तीन लेयर बन गई है। भास्कर में खबर प्रकाशित होने अाैर विधायक टांक के हस्तक्षेप के बाद दाेबारा पेचवर्क किया गया। इसमें भी पुराने पेचवर्क पर डामर डालकर इतिश्री कर ली गई। इसकी वजह से वह डामर भी उखड़ गया। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

सड़क का निरीक्षण करुंगा, पैच वर्क घटिया हुआ है तो वापस कराया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी जाएगी।
- देवेन्द्र कुमार यादव,
उपखंड अधिकारी

पेचवर्क एेसा कि मिट्टी पर लेप दिया डामर

ठेकेदारों ने पेचवर्क के मापदंडों को ताक पर रखते हुए मिट्टी पर ही डामर कर दिया। डामर से पहले मिट्टी को हटाने की जहमत तक नहीं उठाई गई। पेचवर्क करने के बाद रोड रोलर से उसे समतल करना चाहिए था, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं किया गया। ठेकेदार ने डामर में मामूली कंकरीट डालकर इतिश्री पूरी कर ली। इधर, विभागों ने ठेकेदार के कार्य काे देखने की जरूरत भी नहीं समझी। इसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

सड़क का उखड़ा पेचवर्क।
खबरें और भी हैं...