पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसडीएम ने किशनगढ़ में लगी धारा 144 हटाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व पर किशनगढ़ शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाई गई धारा 144 हटा ली गई है। 8 मार्च को उपखंड अधिकारी देवेंद्र यादव ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश जारी किए थे। होली पर किसी प्रकार का उपद्रव ना फैले और कानून व्यवस्था का किसी प्रकार का उल्लंघन ना हो इसके तहत आदेश जारी किए गए थे। धारा 144 की वजह से सार्वजनिक स्थानों पर हथियार ले जाने, राहगीरों एवं वाहन चालकों पर गुब्बारे ना फेंकने पर पाबंदी थी।

खबरें और भी हैं...