लीकेज की वजह से सड़कों पर बहा पानी
न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी के कनेक्शन के लिए खोदे गए गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। पेयजल सप्लाई के दौरान इन गड्ढों से पानी लीकेज होकर सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है।
लोगों को आरोप है कि जलदाय अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी लीकेज की मरम्मत नहीं की जा रही है। जलदाय विभाग की अौर से न्यू हाउसिंग बोर्ड
कॉलोनी में कनेक्शन के लिए गड्ढे खोदे गए थे लेकिन इन गड्ढों में लीकेज होने की वजह से पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। जिसकी वजह से आस पास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों को सूचित
करने के बाद अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए है। इस संबंध में जब सहायक सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह राजपूत से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि जब
तक गड्ढे से पानी नहीं सूख जाता तब तक लीकेज की मरम्मत संभव नहीं है।