- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Sound Of Loudspeakers In A Loud Voice Troubles Students
तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजने से विद्यार्थियों को परेशानी
हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम के तहत देर रात तक लाउड स्पीकर बजने की वजह से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कतें आठवीं, दसवीं, बारहवीं और कॉलेज के विद्यार्थियों के सामने आ रही है। 3 मार्च से बारहवीं की परीक्षा आैर कॉलेज की परीक्षा चल रही है। गुरुवार से ही दसवीं और आठवीं की परीक्षा भी शुरू हो गई। हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम के तहत देर रात तक लाउडस्पीकर बजने की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। क्षेत्रवासी एडवोकेट सुजीत शर्मा और उनके परिवार के लोगों का कहना है कि रातभर लाउडस्पीकर बजने के कारण बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। तेज आवाज के कारण ना तो वे ठीक से सो पाते है और ना पढ़ पाते है। इसका दुष्प्रभाव उनकी क्षमता पर पड़ रहा है। खासकर परीक्षा का समय होने के कारण विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। परेशान होकर कई विद्यार्थी दूसरी कॉलोनियों में अपने परिचितों के यहां पढ़ने के लिए जा रहे है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे किसी धार्मिक कार्यक्रम के खिलाफ नहीं है लेकिन बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए धीमी आवाज से भी कार्यक्रम हो सकते है। इस संबंध में प्रशासन और पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।