मदनगंज-किशनगढ़| सुरसुरा भाजपा मंडल के सदस्यता अभियान की शुरूआत शनिवार को ग्राम कुचील से की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. विकास चौधरी, मंडल अध्यक्ष रविकांत शर्मा, किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष जयराम मालाकार, सदस्यता अभियान के संयोजक मोहनलाल माली, सह संयोजक विश्राम बल्डवाल, श्रवण प्रजापति, सुनिल वैष्णव, हिम्मत छणंग, राहुल प्रजापत, राजू शर्मा, त्रिलोक शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।