पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News Survey Of Seventh Economic Census 2019 Released

सातवीं आर्थिक गणना 2019 का सर्वे जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मदनगंज-किशनगढ़| मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की अाेर से आयोजित सातवीं आर्थिक गणना-2019 का सर्वे जारी है। शनिवार को किशनगढ़ ब्लॉक के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सीएससी जिला प्रबंधक भवानी सिंह बुनकर ने सर्वे कार्य कर रहे प्रगणक व पर्यवेक्षकों के साथ में कार्य का जायजा लिया। सातवीं आर्थिक गणना के लिए अजमेर जिले के सभी ब्लॉकों पर आर्थिक गणना के सर्वे कार्य के लिए सीएससी संचालकों को प्रशिक्षण प्रदान कर सर्वे कार्य करवाया जा रहा है। देश भर में पहली बार मोबाइल एप के माध्यम से प्रत्येक घर, दुकान, प्रतिष्ठान संस्थान का जो एक निर्धारित ढांचे में है उनका सर्वे कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी गोपनीय रहेगी। इस कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कमेटी ने संबंधित

विभागों को पत्र लिखकर सर्वे कार्य में सहयोग करने की अपील की है। शनिवार को सिलोरा, किशनगढ़, हरमाड़ा, सुरसुरा, तिलोनिया, बुहारू, बांदरसिंदरी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगणक व पर्यवेक्षक हनुमान सांखला, प्रवीण सैनी, समकित जैन, विजय जैन, शेरू खान, धारासिंह बैरवा, शैतान जाट इत्यादि सर्वे कार्य के दौरान उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...