अरांई रैगर समाज ने किया मृत्यु भोज बंद
अरांई | होली के पर्व पर अरांई रैगर समाज ने बैठक में मृत्यु भोज बंद करने के निर्णय की घोषणा की। समाज सेवक हनुमान प्रसाद खोरवाल ने बताया कि रैगर समाज की वार्षिक बैठक रामदेव मन्दिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में समाज सुधार पर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने विभिन्न मुद्दों को उठाया। जिससे समाज का विकास हो सके।
बैठक में अरांई रैगर समाज ने मृत्यु भोज पर चर्चा के दाैरान सर्व सम्मति बनाते हुए मृत्यु भोज का बंद करने का निर्णय लिया गया। जिसे समाज के सभी वर्गों से स्वीकार किया। होली की वार्षिक बैठक में समाज द्वारा मृत्यु भोज बन्द करने के निर्णय का सभी ने स्वागत किया। बैठक में नोरत उर्दणिया, गोकुल उर्दणिया,प्रेम चन्द इन्दारिया,हेमराज उमरिया, दीनदयाल उदय, जिया लाल, बाबू लाल, मदन लाल, ताराचन्द बरण्डिया, हरी बरण्डिया, गुमान बरण्डिया, कैलाश इंदोरिया, राधेश्याम इंदोरिया अादि माैजूद थे।