पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डाकपाल ने स्वयं को बताया बेगुनाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मदनगंज-किशनगढ़| शिकायत के आधार पर निलंबित हुए किशनगढ़ मुख्य डाकघर के डाकपाल पीडी योगी ने डाक निदेशक बीएन सोनल को पत्र लिखकर अपने आप को बेगुनाह बताया है। पत्र में कहा है कि डाकघर निरीक्षक रज्जाक मोहम्मद ने रद्दी की नीलामी निर्धारित मापदंडों में नहीं की गई थी। पूरे कागजात कच्चे तथा धर्मकांटे की रसीदें रज्जाक ने अपने पास रखी थी। जिसकी रिपोर्ट इस कार्यालय द्वारा और उनके कार्यालय से प्रवर अधीक्षक को नहीं भेजी गई। रद्दी की आखिरी नीलामी 31 दिसंबर 2019 को हुई थी लेकिन रद्दी से संबंधित कागजात नहीं दिए गए। आज तक मुझे कागजात उपलब्ध नहीं करवाए। योगी ने पत्र में अपने को निर्दाेष बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की थी। मालूम हो कि शुक्रवार को डाक विभाग के एसएसपी पीके शर्मा ने पीडी योगी को निलंबित कर दिया। योगी के खिलाफ शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए थे।
खबरें और भी हैं...