पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News Thieves Stole Cash By Breaking The Locks Of Lord Devnarayan Temple

भगवान देवनारायण मंदिर के ताले तोड़ नकदी चुरा ले गए चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में फिर से चोरियों का सिलसिला शुरू हो गया है। चोराें ने अब तक सरकारी स्कूल, मकान और दुकान को ही निशाना बनाया लेकिन अब भगवान के मंदिर को भी नहीं छोड़ा। चोराें ने देर रात देव डूंगरी स्थित देवनारायण मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्र और चढ़ावे में रखी नकदी को चुरा लिया। चोरी की जानकारी गुरुवार की सुबह मंदिर खोलने पर चली। सूचना पर गुर्जर समाज के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इत्तला की। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार देव डूंगरी में भगवान देवनारायण का मंदिर है। होली के बाद दो दिन से मंदिर नहीं खुला। इसकी वजह गुर्जर समाज के दो जवान मौत होना रही। मंदिर बंद होने का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने मुख्य द्वार के ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया आैर भगवान के समक्ष रखा गया चढ़ावा चुरा लिया। चोरों ने दानपात्र में रखी नकदी भी चुरा ली। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह मंदिर के पुजारी व श्रद्धालुओं के आने पर चला। भीतर दानपात्र जमीन पर खुला मिला। मंदिर में सामान बिखरा था। घटना की सूचना पर देवनारायण मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप भड़ाना मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इत्तला दी। कुछ देर में मदनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। चोरी की घटना पर गुर्जर समाज के लोगों ने नाराजगी जताई। इसके बाद थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

लगातार दूसरी चोरी की वारदात : मदनगंज थाना क्षेत्र में चोरी की लगातार दूसरी वारदात है। मंगलवार की देर रात को भी फतेह लाल नगर में चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर लाखाें रुपए की नकदी और जेवरात चुरा लिए थे।
ठीक उसकी अगली ही रात
को चोरों ने देवनारायण मंदिर को अपना निशाना बना लिया। बढ़ती चोरियों की घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है।

मदनगंज-किशनगढ़. देवनारायण मंदिर में चोरी की घटना के बाद मौका मुआयना करती पुलिस।
खबरें और भी हैं...