पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज बिरज में होली रे रसिया...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अरांई| कस्बे के सबसे प्राचीन मंदिर श्रीजी महाराज के प्रांगण में फूलडोल महोत्सव का आयोजन किया गया। रंगपंचमी पर श्रीजी महाराज के साथ फूलों के साथ होली खेली गई। रामायणपाठी पंडित महेश दत्त शर्मा ने श्रीजी के समक्ष आज बिरज में होली से रसिया, नैणा नीचा कर ले श्याम ने रिझावे ली काई सहित विभिन्न शास्त्रीय भजनों को सुना कर श्रीजी महाराज का रिझाया एवं सबके लिए आशीर्वाद की कामना की। कार्यक्रम में दयालु रामद्वारा के महंत डाॅ. रामप्रकाश रामस्नेही, भजन गायक गिरधर गोपाल शर्मा, बिरजू व्यास, मुकेश पाराशर, पूरण मल, संजय पाराशर सहित ग्रामीणों ने भाग लिया।

चंग की थाप पर मनाई रंग पंचमी : अरांई में रंग पंचमी पर्व की महता सबसे जुदा रही है। यहां होली के बाद रंग पंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इसी दिन श्रीजी महाराज के फूलडोल के बाद राम राम करने की प्रथा है जो देर रात तक चलती रहती है। इस दिन सब लोग आपसी रंजिश छोड़ कर भाईचारे के रंग में रंग जाते है। माली समाज द्वारा खापरिया तालाब में कडाव होली खेली जाती है। दोपहर एक बजे तक जम कर होली खेलने के बाद श्रीजी महाराज के फूलडोल महोत्सव में शामिल होने जाते है।
खबरें और भी हैं...