- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Trailer Descended From Culvert Near Lions Bala Driver Dies After Marble Collapses
शेरों का बाला के पास पुलिया से नीचे उतरा ट्रेलर, मार्बल गिरने से चालक की मौत
जवाजा| जवाजा थाना अंतर्गत शेरों का बाला के पास नेशनल हाईवे 8 पर तेज गति के चलते टेलर के सामने गाय आ जाने से अनियंत्रित हो गया और वह पुलिया से नीचे जा गिरा। जिससे टेलर में भरा मार्बल फिसलने से केबिन टूट कर अलग हो गई। चालक मार्बल के नीचे दबने से मौत हो गई । सूचना पर जवाजा थाना पुलिस पहुंचकर शव को जवाजा सीएससी की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार कालूराम पुत्र भैंरूलाल निवासी अंजना की ढाणी देवगढ़ जो राजसमंद से किशनगढ़ मार्बल ले जा रहा था दोपहर 2 बजे लगभग टेलर के सामने गाय आ जाने से ट्रेलर नीचे खाई में जा गिरा । मार्बल केबिन को तोड़ता हुआ चालक पर जा गिरा जिस चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर में मार्बल भरकर ले जाते हैं जो हादसे का न्योता देते चलते हैं उसे न किसी प्रकार से बांदा जाता है केवल रखकर पहुंचा रहे हैं वह भी ओवरलोड एक के ऊपर एक पत्थर रख ले जाते हैं। पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।