पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News Various Events Held In The Education Department On Gandhi39s 150th Birth Anniversary

गांधी की 150 वीं जयंती पर शिक्षा विभाग में हुए विभिन्न आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मदनगंज-किशनगढ़| मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान किशनगढ़ के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांधी भजन व देश भक्ति गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय वंदना वर्मा ने बताया कि 19 मार्च तक विभिन्न साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों की श्रंखला में राजकीय विद्यालयों में प्रभातफेरी व सर्व धर्म प्रार्थना एवं उद्घाटन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शनिवार को विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक व पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर आयोजित किए जाने वाले ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बोर्ड परीक्षा केंद्र वाले विद्यालयों को छोड़कर शेष विद्यालयों में अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...