महिला दिवस पर निकाली वाहन रैली
अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महिला संगठनों ने गरीब बच्चों को सामग्री बांटी। वहीं माताओं को जागरूक करने के लिए वाहन रैली भी निकाली।
तेरापंथ महिला मंडल की ओर से साध्वी सोमयशा के सानिध्य में वूमन ऑन व्हील्स नाम से वाहन रैली निकाली गई। रैली तेरापंथ भवन से शुरू होकर रवींद्र रंगमंच, यज्ञनारायण अस्पताल, मुख्य मार्ग होती हुई राजहंस कॉलोनी पहुंची। समापन तेरापंथ भवन में किया गया। रैली में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाअो व महिला सशक्तिकरण सहित महिला दिवस पर जागृति का संदेश दिया गया। रैली में शामिल सभी महिलाओं को हेलमेट का वितरण कर लाइसेंस बनवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। रैली में वंदना सुराना, रजनी कर्नावट, प्रेम देवी गेलडा, अंजू छाजेड, करूणा, निखिल संचेती, अरविंद बाफना सहित अन्य
मौजूद थे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
पुलक महिला मंच ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कच्ची बस्तियों का दौरा कर जरूरतमंदों को सामग्री का वितरण किया गया। महिला मंच की अध्यक्षा संगीता पापड़ीवाल ने बताया कि मंच के सदस्यों ने कच्ची बस्ती में रहनी वाली महिलाओं और बच्चियों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए बच्चो को शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्हें ब्रश, पेस्ट, टाॅवेल, महिलाओं की जरूरत की वस्तुएं भेंट की और कोरोना वायरस से बचाव के लिए साफ सफाई के बारे में जागरूक किया।
मदनगंज-किशनगढ़. वाहन रैली निकालती तेरापंथ महिला मंडल की पदाधिकारी।