- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Vehicles Will Be Seized If Tax Is Not Deposited On March 15
15 मार्च को टैक्स जमा नहीं होने पर वाहन होंगे सीज
परिवहन कार्यालय में भार वाले वाहनों के टैक्स जमा कराने की अंतिम तारीख 15 मार्च है। इसके बाद टैक्स जमा नहीं कराने वाले वाहनाें को सीज करने के साथ जुर्माना वसूला जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वार्षिक कर 15 मार्च तक जमा कराए जा सकते है। टैक्स जमा कराने के लिए शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा। 15 मार्च की रात से परिवहन विभाग टैक्स जमा नहीं कराने वाले वाहनों को सीज की कार्रवाई शुरू करेगा। साथ ही टैक्स की निर्धारित पैनल्टी भी वसूलेगा। वाहन मालिक को भारी वाहनाें का टैक्स ऑनलाइन ई-ग्रास पोर्टल पर, परिवहन सेवा पोर्टल से ई-बैंकिंग सुविधा से जमा करवा सकता है साथ ही कार्यालय में जमा करवा सकते है।