पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News Villagers Demand Withdrawal Of False Cases

ग्रामीणों ने झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मदनगंज- किशनगढ़|बालापुरा गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी देवेन्द्र कुमार यादव और उपअधीक्षक गीता चौधरी को ज्ञापन देकर अतिकर्मी द्वारा गांव के करीब एक दर्जन स्कूल एवं काॅलेज छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा है कि बालापुरा गांव में खसरा नंबर 175 सरकारी भूमि है। जिस पर ग्रामीण कई वर्षों से होली दहन का कार्यक्रम करते आ रहे है लेकिन बालूराम वैष्णव ने उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर फसल की बुबाई कर दी है। 9 मार्च को जब गांव के युवा होली रखने के लिए सरकारी भूमि पर गए तो बालू राम ने अपने घर की महिलाओं को विरोध के लिए भेज दिया। इसके बाद एक दर्जन युवाओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा दिए गए। गांव में किसी प्रकार का विवाद ना हो इसके लिए उन्होंने 10 मार्च को उसी स्थान पर होली दहन का कार्यक्रम किया। ज्ञापन में उपखंड अधिकारी से मांग की है कि सरकारी भूमि के खातों की जांच कर मुक्त करवाई जाए। झूठे मुकदमे में निष्पक्ष जांच कर बेकसूर युवाओं के साथ न्याय करने की गुहार की है।
खबरें और भी हैं...