भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़
शिक्षा सेवा संस्था रेगर समाज की ओर से विधवा और असहाय महिलाओं का दल मंगलवार की शाम को सात दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रवाना हो गया।
रेलवे स्टेशन पर असहाय महिलाओं को विदा करने के लिए समाज के काफी लोग एकत्र थे। सभी ने शुभकामनाएं दीं। शाखा अध्यक्ष भंवरलाल सुनारीवाल ने बताया कि महिलाओं का जत्था जिलाध्यक्ष बंशीलाल बड़ाेलिया के नेतृत्व में द्वारिका, भेंट द्वारिका, नागेश्वर, सोमनाथ दर्शन, दमन दीव की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुआ। जत्थे में असहाय महिलाएं व पदाधिकारियों सहित 101 लोग शामिल हैं।