- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Winds Throughout The Day Cold Feeling Persists
दिनभर चली हवाएं, ठंड का अहसास बरकरार
मदनगंज-किशनगढ़| किशनगढ़ में दिन भर तेज हवाओं से ठंड का अहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को 16 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। होली के बाद आम तौर पर गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। लेकिन इस बार सर्दी जाने का नाम ही नहीं ले रही। ठंड का अहसास बने रहने से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखी जा सकती है। सर्दी, जुकाम और बुखार के रोगी सबसे अधिक सामने आ रहे है। ऐसे मरीजों को चिकित्सकों ने सलाह दी है कि वे अपने घर में ही आराम करें, जरूरत पड़ने पर ही सतर्कता के साथ बाहन निकलें।