- Hindi News
- National
- Kishangarh News Rajasthan News Women Of Aggarwal Samaj Organized Colorful Programs
अग्रवाल समाज की महिला ने रंगारंग कार्यक्रम किए
मदनगंज-किशनगढ़.अग्रवाल समाज मदनगंज के तत्वावधान में रविवार को महिला दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने राजस्थानी, फिल्मी गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। होली को लेकर एक दूसरे को बधाइयां दी गई। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी मंडल मदनगंज व शहर, दाधीच महिला मंडल, जैन महासभा सुमंगला, सखी सहेली सहित अन्य महिला संगठनों ने भी भाग लिया। इस दौरान मंजू गोयल, सुनीता मित्तल, मानकंवर गोयल, स्नेहलता अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थी।