पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishangarh News Rajasthan News Workers Do Not Get The Benefit Of Government Schemes

श्रमिकों को नहीं मिलता सरकारी योजनाओं का लाभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किशनगढ़ विधायक सुरेश टाक ने गुरूवार काे श्रम मंत्री टीकाराम जूली से मुलाकात श्रम निरीक्षक कार्यालय को श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में क्रमोन्नत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्धन श्रमिकों को श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाए।

विधायक टांक ने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन के दौरान मांगे गए दस्तावेज श्रमिक उपलब्ध नहीं करवा पर निरस्त कर दिए जाते हैं। जबकि मजदूर कार्ड बनाते समय श्रमिक के साइन वेरिफाई व अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही श्रमिक कार्ड बनाया जाता है।

कार्ड बनने के बाद भी श्रमिक को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है और उनका आवेदन निरस्त कर दिया जाता है। आवेदन में जो जानकारियां मांगी जाती है उन्हें मकान मालिक एवं विभाग उपलब्ध नहीं करवाते हैं। उन्होंने श्रम मंत्री से आवेदन में जटिलताओं को समाप्त करने की मांग की है।

इस वजह से क्रमोन्नति जरूरी

विधायक टांक ने कहा कि किशनगढ़ में विश्व स्तरीय मार्बल मंडी, पावरलूम, हैंडीक्राफ्ट, लकड़ी, लोहे, हस्तकला एवं निर्माण कार्य में संगठित रूप से मजदूरी करने वाले श्रमिक कार्यरत हैं। इनकी संख्या करीब 40 हजार है। किशनगढ़ में निर्माण कार्य से संबंधित पंजीकृत मजदूरों के अलावा अन्य क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की संख्या भी लगभग एक लाख है। जो किसी भी उपखंड में सबसे ज्यादा है। इन्हें अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए अजमेर जाना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...