पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शेयर मार्केट में घाटा लगने पर रची खुद के अपहरण की झूठी कहानी, पिता से मांगी 10 लाख की फिरौती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूछताछ में हुआ मामले का खुलासा। - Dainik Bhaskar
पूछताछ में हुआ मामले का खुलासा।
  • पूछताछ के दौरान युवक ने अपहरण की झूठी कहानी का राज बताया
  • 10 मार्च को लोकेश सुमन मंदिर जाने की कह कर निकला था

बारां. शहर के युवक ने शेयर मार्केट में घाटा लगने के बाद अपने की अपहरण की साजिश रची। जिसके बाद पिता से 10 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी। जिसके बाद बेटे के अचानक घर पहुंचने के बाद पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपने अपहरण की कहानी रचने की बात कबूली।


बारां अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि 11 मार्च को कुंभराज रोड छबडा निवासी तुलसी राम माली ने एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि 10 मार्च को उनका बेटा लोकेश सुमन मंदिर जाने की कह कर निकला था। रात को घर नही पहुंचा और दूसरे दिन उसके मोबाइल से 10 लाख रूपये की फिरोती के लिए फोन आया।

जिसके बाद प्रकरण दर्ज कर टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने लोकेश के तलाश के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। शुक्रवार को लोकेश के पिता ने उसके घर आने की सूचना दी, जहां से उसे दस्तयाब किया। पूछताछ में लोकेश ने खुद के अपहरण की झूठी घटना का राज बताया।

खबरें और भी हैं...