पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
झालावाड़. जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद बच्ची की हत्या कर दी गई। जिसका शव आरोपी के मकान में भी बोरी में बंद मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं आरोपी की तलाश जारी है।
जानकारी अनुसार, आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला लालचंद बैरागी बताया जा रहा है। जो बच्ची के पिता के ही घर में मजदूरी करने के लिए 4 मार्च से किराए पर रह रहा था। जो फिलहाल फरार है। बताया जा रहा के घटना के ही दिन बच्ची अपने पिता के साथ आरोपी के घर खाने पर गई थी। जिसके बाद दोनों घर आ गए। देर शाम बच्ची लापता हो गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.