101 महिलाओं को माधवी रत्न सम्मान से नवाजा
अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने अग्रवाल सेवा सदन में 101 महिलाओं को सम्मानित किया। महिला संयोजिका किरण अग्रवाल व किरण गोयल ने बताया विभिन्न क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाज की 101 महिलाओं को माता माधवी र| देकर सम्मानित किया।
संरक्षिका सुनीता गोयल ने बताया कि मुख्य अतिथि अरविंद अग्रवाल, पूजा अग्रवाल थे। अतिथि आलोक सिंघल व मिताली अग्रवाल एसपी क्राइम ब्रांच ने कहा जिस प्रकार एक महिला अपने चारों तरफ की कठिनाइयों का सामना हुए परिवार को संभालती हंै। इन सब के बावजूद भी वह समाज व देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देती है, उनको सम्मान देना गर्व का विषय है। आईटी सेल की प्रमुख सोनल गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। इस दाैरान डॉ. अपूर्व अग्रवाल, डॉ. सविता खंडेलिया, डॉ. अनुराधा अग्रवाल, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. नीतू जिंदल, डॉ. शिल्पा मित्तल, डॉ. सपना अग्रवाल, डॉ. जयश्री अग्रवाल, डॉ. रेनू अग्रवाल, सारिका मित्तल, डॉ. राधिका अग्रवाल सहित 101 महिलाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर मिसेज इंडिया पेसेफिक-2019 रीता शर्मा, श्रेया गौतम, मुकेश विजय, प्रियंका गुप्ता, अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, महामंत्री पीपी गुप्ता आिद मौजूद रहे।
अाॅटाे यूनियन ने कराई अाॅटाे में जन्मी बेटी के नाम 5101 रुपए की एफडी : ऑटो यूनियन की तरफ से महिला आरटीओ इंस्पेक्टर परवीन फातिमा का सम्मान किया गया। वहीं 13 फरवरी को ऑटो रिक्शा में जन्मी एक बच्ची को कोटा ऑटो यूनियन ने 5101 रुपए की एफ ड़ी करवाने का वचन दिया था, उस बच्ची माता बहन पूजा को आरटीओ इंस्पेक्टर परवीन फातिमा के हाथों 5101 रुपए चेक सौंप कर कोटा ऑटो यूनियन ने वचन निभाया। यूनियन अध्यक्ष अनीस राईन ने बताया कि पहली बार किसी यूनियन ने जनहित में ऐसा कदम उठाया है। इस दाैरान भूपेंद्र सक्सेना, अब्दुल शफीक, आसिफ चौहान, सुनील माैजूद रहे।
वृद्धाश्रम में मनाया महिला दिवस : जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुमानपुरा संतराम महिला वृद्धाश्रम में महिला दिवस मनाया गया। इस माैके पर महिलाअाें काे स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज के निर्देशानुसार कमेटी अध्यक्ष मंजू मेहरा के नेतृत्व में महिला दिवस मनाया। इस माैके पर बृजेश खींची, कुसुम, सुमित्रा, शहनाज, शारदा सहित महिलाएं माैजूद रहीं।
साड़ियां बांटी : महाराणा फाेर्स ने जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां व गुलाल, मिठाई बांटी। संचालक सुनील प्रजापति ने बताया कि रंगबाड़ी, खडे़ गणेशजी, महावीर नगर आसपास के टापरियाें में वितरित किए।
राेडवेज की बसों में 20 हजार महिलाअाें ने की निशुल्क यात्रा
महिला दिवस पर रविवार काे काेटा डिपाे की अाेर से 20 हजार महिलाअाें काे निशुल्क यात्रा करवाई गई। चीफ मैनेजर कुलदीप शर्मा ने बताया कि यहां सभी रूटाें पर डिपाे द्वारा महिलाअाें के लिए पिंक सीट रिजर्व रखी गई। चीफ मैनेजर शर्मा ने बताया कि राेडवेज बसाें की ड्राइवर सीट के पीछे की छह सीटाें काे पिंक करवाया है। कैंसर जागरूकता, परीक्षण अायाेजित : काेटा अाॅब्स्टेट्रिक व गायनेकाॅलाजी साेसाइटी द्वारा स्तन कैंसर व बच्चेदानी की ग्रीवा कैंसर के बारे में जागरूकता व परीक्षण शहर के वरिष्ठ स्त्री राेग विशेषज्ञाें द्वारा महिला पुलिस व पुलिस अधिकारियाें एवं पुलिस अधिकारियाें की प|ियाें के लिए अायाेजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अाेम कसेरा व एसपी गाैरव यादव रहे।
महिलाअाें ने धरना देकर मनाया महिला दिवस
नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के विरोध कर रही महिलाअाें ने धरना देकर महिला दिवस मनाया। धरना आयोजक शिफा खालिद ने कहा कि विश्व में यह महिला दिवस महिलाओं को समर्पित है। धरना दे रही महिलाओं ने नारी शक्ति को एक नई पहचान दी है। कमजोर समझी जाने वाली भारतीय महिलाओं ने देश के सत्ताधारी दल को चुनौती दी है। यहां नारी शक्ति पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 108 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर रुख्साना अहमद, अस्मा आसिफ, मधुलिका, शगुफ्ता अशफाक, प्रियंका मीणा, रूबीना अंसारी, कशिश जैन मौजूद रहे।
जेसीआई कोटा राॅयल ने अपनाघर में फल बांटे
जेसीआई कोटा स्टार ने 21 गर्भवती महिलाओं की गोद भरी
भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्रियों का किया सम्मान
_photocaption_अाद्य शक्ति क्षत्राणी वेलफेयर साेसाइटी*photocaption*
आइना वेलफेयर सोसाइटी ने गोष्ठी आयोजित की। सोसायटी अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने बताया मुख्य अतिथि कल्पना सोलंकी डीएसपी रही। इस दौरान बृजबाला, कुसुम मीना सीअाई महिला थाना, किरन महावर मौजूद रहीं।
जेसीआई कोटा चंबल की महिला सदस्यों ने आश्रय भवन की बच्चियों के साथ व्यतीत किए प्रोजेक्ट डायरेक्टर रश्मि गोयल ने बताया कि संचालक प्रसन्ना भंडारी का पूरा सहयोग रहा।
जेसीआई कोटा राॅयल के पदाधिकारी शशि मित्तल, रवि विजय व शाहनवाज अंसारी ने बताया कि जेसीआई कोटा राॅयल की टीम करनी नगर विकास समिति के आश्रय भवन व अपना घर पहुंची। यहां क्लब के सदस्यों ने महिलाओं से बातचीत की, अनुभव सुने। इस दाैरान महिलाओं ने समाज में उन पर िकए जाने वाले व्यवहार, महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरुकता की भी बात कही। इस दाैरान महिलाओं को फल बांटे।
अाद्य शक्ति क्षत्राणी वेलफेयर साेसाइटी ने पहला सुख निराेगी काया का अायाेजन किया गया। डाॅ. हर्ष गाेयल, डाॅ. नीरू सिसाेदिया, डाॅ. राजावत, डाॅ. ज्याेति ने महिलाअाें की जांच की। महिलाअाें की हीमाेग्लाेबिन, थायराइड, शुगर व माैसमी बीमारियाें की नि:शुल्क जांच की गई। संयाेजिका पीतांबरा राजे रही। क्षत्राणी वेलफेयर साेसाइटी की अध्यक्ष कांति हाड़ा, काेषाध्यक्ष बृजराज कंवर, राजश्री ने डाॅक्टराें का सम्मान किया। संगठन मंत्री कुसुम सिसाेदिया ने अाभार जताया।
नव्या क्लब की संस्थापक अध्यक्ष आशिता महेश्वरी ने बताया क्लब सदस्यों ने नारी सशक्तिकरण को लेकर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। महिला रोग विशेषज्ञ सविता खंडेलिया, शोभा मिश्रा ने क्लब सदस्यों की जांच की। कोटा एसपी गौरव यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 महिलाओं को सम्मानित किया। डॉ. टीसी आचार्य, डाॅ. आरबी गुप्ता, डॉॅ. सिद्दीकी अंसारी आदि उपस्थित रहे। पदाधिकारी उमंग भार्गव, पूजा गुप्ता, पुष्परमा महेश्वरी मौजूद रहे।
_photocaption_नव्या क्लब *photocaption*
_photocaption_अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति ने टीलेश्वर में 85 बेटियों के जन्म होने पर 51 परिवारों का चांदी से निर्मित अग्र र| से सम्मानित किया। इस दौरान विधायक कल्पना देवी, अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल मौजूद रहे।*photocaption*
_photocaption_अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन*photocaption*
_photocaption_जेसीअाई काेटा सुरभि का महिला दिवस।*photocaption*
जेसीअाई कोटा सुरभि अध्यक्ष करिश्मा माहेश्वरी ने बताया कि जेसी रेट सप्ताह,सामिलाना का समापन हुआ। सचिव शालिनी मोहता, प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिलाषा गोयल, मीता मोदी, पूनम भारद्वाज माैजूद रही।
जेसीआई कोटा स्टार ने महिला दिवस पर साबरमती आंगनबाड़ी 1-2 बेसिक मॉडल रामतलाई में 21 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की। कार्यक्रम निदेशक ममता अग्रवाल व जया गुप्ता ने बताया गर्भवती महिलाओं को गोद भरी गई। चेयरपर्सन कविता बाफना ने बताया कि मुख्य अतिथि समाजसेविका एकता धारीवाल थीं। इस दौरान आईएएस सिलीगुड़ी में एसडीएम अलंकृता अग्रवाल, नम्रता जोशी, याशिका विजय, डॉ. रेणु गोयल सचिव नमिता चित्तौड़ा, पूर्व चेयरपर्सन सुनीता गोयल मौजूद रहे।
भाजपा जिला कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें पार्टी की वरिष्ठ नेत्रियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी रहे। अध्यक्षता महिला माेर्चा अध्यक्ष अनुसुईया गोस्वामी ने की। विशिष्ठ अतिथि जिला महामंत्री अरविन्द सिसोदिया रहे।