महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 103 महिलाअों की जांच
महिला कल्याण संगठन कोटा मंडल की अोर से रेलवे अस्पताल में महिला चिकित्सा जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर अायोजित किया गया। महिला चिकित्सा जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 103 महिलाअों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। महिलाअों के ब्लड शूगर, वजन, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, पेप समेयर की जांच कीइ गई। शिविर डब्ल्यूडब्ल्यूअो कोटा की प्रेसीडेंट अमृता शर्मा ने किया।
इस दाैरान डीअारएम पंकज शर्मा भी माैजूद थे। महिला चिकित्सा जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डाॅ. गाैरव रोहतगी, डाॅ. सुनिधि रोहतगी, डाॅ. भावना गुप्ता, डाॅ. मनीष मित्तल ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जागरूक किया।
शिविर में महिलाअों ने स्वास्थ्य के बारे में प्रश्न पूछे। इसका समाधान भी विशेषज्ञों ने किया। शिविर में डब्ल्यूडब्ल्यूअो की सचिव अंजुलता विश्वकर्मा भी माैजूद रहीं।