द पिंक रन’ में 1200 महिलाओं ने एक साथ लगाई दौड़
कोटा | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को एफएसआरसी व अन्य संस्थाओं की अाेर से आयोजित ‘द पिंक रन’ में पहली बार 1200 महिलाओं ने सेहत के लिए एक साथ दौड़ लगाई। इसमें 5 वर्ष की त्रिशा व ऋषिका से लेकर 78 वर्ष की सूरज मुंदड़ा भी शामिल हुई। वहीं, 70 वर्षीय सास राज माेहन काेटवानी, बहू डाॅ. ऋतु राजदीप, पाेती 8 साल की तन्वी ने एक साथ दाैड़ लगाई। ‘द पिंक रन’ के फाउंडर अमित चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार सुबह 7 बजे सेवन वंडर्स से मुख्य अतिथि कलेक्टर ओम कसेरा के साथ ग्रामीण एसपी राजन दुष्यंत, आईपीएस अमृता दुहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश मील व आरसीए के प्रदेश उपाध्यक्ष आमीन पठान ने 5 किमी दौड़ के प्रतिभागियों को रवाना किया।
_photocaption_महिला दिवस पर दौड़ी महिलाएं*photocaption*