पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सट्टे की खाईवाली करते 3 गिरफ्तार, 39 लाख रुपए का हिसाब मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा| दादाबाड़ी पुलिस ने बंद मकान में सट्टे की खाईवाली करते हुए 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया हैं। तीनों सटोरिए सट्टे की खाईवाली व लगाईवाली का काम कोड वर्ड में करते थे। इनके पास सट्टे का हिसाब 39 लाख 74 हजार मिला। पुलिस ने बताया कि शकील खान पुत्र कल्लू खां उम्र 57 वर्ष निवासी वक्फनगर कच्ची बस्ती, मोहम्मद शफी पुत्र कल्लू खां उम्र 42 साल निवासी अधरशिला के सामने कच्ची बस्ती और मुश्ताक हसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन उम्र 55 साल निवासी रामद्वारे के सामने किशोरपुरा को गिरफ्तार किया। इनके पास से सट्टा की रकम 19 हजार 20 रुपए, उपकरण, 3 एण्ड्रॉयड फोन, 22 कीपैड फोन, 19 कैल्कुलेटर, 1 बिजली का बोर्ड, 3 मोबाइल चार्जर व 5 हिसाब सट्टा पर्चियां बरामद की।
खबरें और भी हैं...