पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5000 लोगों ने पीया औषधीय रस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा| लाजपत राय जनहित ट्रस्ट कोटा की ओर से शनिवार को शॉपिंग सेंटर स्थित लाला लाजपत राय भवन में कोरोना समेत अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक रस पिलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने की। ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी सुधीर जैन ने बताया कि पहले दिन 5000 से ज्यादा लोगों ने औषधीय रस का सेवन किया। 15 व 16 मार्च को भी प्रातः 11 से 2 बजे तक शिविर लगेगा, जिसमें लोगों को औषधीय रस पिलाया जाएगा। उधर, नए अस्पताल के मनोचिकित्सा वार्ड में शनिवार को कोरोना से बचाव के लिए नर्सिंग कर्मियों ने काढ़ा पीया। वार्ड में वैभव गौतम के संयोजन में नर्सिंग कर्मियों को काढ़ा पिलाया गया। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोगी सिद्ध होगा। होलसेल केमिस्ट वेलफेयर सोसायटी एवं कोटा रिटेल केमिस्ट क्लब की ओर से केमिस्ट जागरूकता कार्यक्रम रविवार को रंगबाड़ी स्थित शगुन मैरिज गार्डन में शाम 5 बजे होगा।
खबरें और भी हैं...