51 जनाें ने किया उत्साह से रक्तदान
कोटा|पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
के जन्मदिन, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हाड़ाैती क्लब कोटा की अाेर से इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया रोड-6 में रक्तदान शिविर अायाेजित किया गया।
क्लब अधयक्ष प्रकाश भाजपानेता जैन दीपपुरा ने बताया िक सुबह 11 से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर में कृष्ण रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से 51 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व जिला प्रमुख गोविंद सिंह परमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. एलएन शर्मा, मुस्ताद वक्फ बोर्ड सचिव ने किया। वहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अविनाश याेगी के नेतृत्व में रवि गुर्जर, लाखन सिंह मीणा, ललित कुशवाह, नितेश, पुरुषाेत्तम याेगी ने एमबीएस अस्पताल में फल बांटे।