जेसी बैंक के 2 संचालक के चुनाव में 6 प्रत्याशी मैदान में
काेटा | जैक्सन काे-अाॅपरेटिव क्रेडिट सोसायटी कोटा के दो डायरेक्टर के चुनाव 26 मार्च को होंगे। इन चुनावों के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन अब 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनावों में वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन व मजदूर संघ के दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों ने मतदाता बैंक के सदस्यों से जनसंपर्क शुरू कर दिया है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन ललित मीणा ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब केवल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। एंप्लाइज यूनियन समर्थित उम्मीदवार संजय शिवा, संजय चाैहान, मजदूर संघ के समर्थित उम्मीदवार अरुण शर्मा, महेन्द्र सिंह खींची हैं। इसके अलावा दिनेश कुमार व अभय सिंह मीणा मैदान में हैं। चुनाव में 5416 मतदाता मतदान कर सकेंगे। इनके लिए कोटा मंडल में 21 बूथ बनाए गए हैं। इनमें कोटा में 5 बूथ रेलवे वर्कशाॅप, कोटा पीडब्ल्यूअाई नाॅर्थ, स्टेशन मास्टर कार्यालय, डीआरएम कार्यालय, लाॅबी बनाए जाएंगे। रेल मंडल में तुगलकाबाद, भरतपुर, बयाना, हिंडाैंनसिटी, गंगापुरसिटी, सवाईमाधोपुर, इन्द्रगढ़ सुमेरगंजमंडी, लाखेरी, बारां, मांडलगढ़, बूंदी, विक्रमगढ़ अालोट शामिल हैं।