अलग-अलग हादसों में 6 की मौत, 12 से अधिक घायल
होली के पर्व पर शहर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों एवं अन्य हादसों में 6 व्यक्तियों की माैत हो गई। वहीं, एक दर्जन से अधिक घायल हाे गए। जिनका एमबीएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, लावारिस शव के मामले भी सामने आए।
गुमानपुरा में एक वृद्धा छत से गिरने से मौत हो गई। नर्मदा बाई उम्र 75 वर्ष प|ी मदन नायक निवासी रामचंद्रपुरा सोमवार को छत पर से गिर गई। परिजनों ने उन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं जहर का सेवन करने से एक युवक की मौत हो गई। नयापुरा पुलिस ने बताया कि ललित उम्र 37 वर्ष निवासी रघुनाथ मंदिर के पीछे की बुधवार को जहर खाने से तबीयत बिगड़ी, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष, रंग सांवला, छोटी नीली चौकड़ी की शर्ट व खाकी रंग की पैंट पहनी हुई है। अनंतपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि अनंतपुरा पेट्रोल पंप के पास एक युवक के पड़े होने की जानकारी मिली, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र 45 वर्ष, रंग गोरा, लंबाई करीब 5 फुट है। जिसने सफेद शर्ट व नीले रंग की पैंट पहनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवाया है, जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, नयापुरा में मंगलवार को एक लावारिस शव मिला। पुलिस ने बताया कि दरबार पेट्रोल पंप के पास एक युवक पड़ा हुआ था, जिसे एमबीएस लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र 30 वर्ष और रंग गेहुंआ है। उसने सफेद चौकड़ी वाली शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवाया है।
ऑटो पलटा, युवक चोटिल
भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर ऑटो पलटी खा गया। पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशन से बजरिया जाते समय अचानक एक ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो में बैठा रघुवीर पुत्र बाबूलाल लुहार उम्र 53 निवासी देवरी, जिला बारां घायल हो गया। जिसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मासूम बालिका छत से गिरी
कुन्हाड़ी इलाके में छत से गिरने पर मासूम बालिका घायल हो गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने बताया कि गिरधरपुरा निवासी नंदनी पुत्री नेमीचंद उम्र 4 साल सोमवार को होली के दिन खेलते-खेलते छत से गिर गई।
-शराब से तबीयत बिगड़ी
शराब अधिक पीने से केवल पुत्र किशनचंद सिंधी उम्र 47 साल निवासी कैथूनीपोल थाने के सामने की बुधवार को तबीयत खराब हो गई। जिसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
कुन्हाड़ी, आरकेपुरम और नयापुरा में हुए सड़क हादसे
नयापुरा में वाहन की टक्कर से युवक घायल हो गया। गोपाल पुत्र नारायण सिंह राजपूत निवासी सारगा खेड़ी सुसनेर हाल बीड़ के बाजाली, कुन्हाड़ी को मंगलवार 5.30 बजे सीवी गार्डन के सामने, नयापुरा में वाहन ने टक्कर मार दी। कुन्हाड़ी क्षेत्र में युवती को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वो घायल हो गई। अर्चना पुत्री मनोज कुमार शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी दादाबाड़ी चौराहा को बालिता रोड पर वाहन ने टक्कर मार दी। जिसका एमबीएस अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। इधर, आरकेपुरम इलाके में वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जमनालाल उम्र निवासी आरोग्य नगर को काला बादल सामुदायिक भवन के पास वाहन ने टक्कर मारी, जिनका एमबीएस अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। इधर, महावीर नगर में लाेकेश पुत्र नरेन्द्र मेहर की सड़क दुर्घटना में मंगलवार को घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।