पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैंसर सोसाइटी अस्पताल में 75 महिलाओं की हुई जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को दो वर्ष से बंद पड़े कोटा कैंसर सोसायटी के बसंत विहार स्थित कैंसर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर से प्रारम्भ हो गया। शिविर में 75 मरीजों को परामर्श दिया गया। सोसायटी के अध्यक्ष डाॅ. वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शिविर का शुभारंभ विधायक संदीप शर्मा ने किया। शिविर में मुुंबई के प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ कोकिला धीरूभाई अंबानी कैंसर अस्पताल के निदेशक डाॅ.राजेश मिस्त्री, उनके सहयोगी डाॅ. हर्ष वर्द्धन एवं भगवान महावीर अस्पताल जयपुर के डाॅ. अनिल गुप्ता, जयपुर के ही हिमेटोआॅकोलाॅजिस्ट डाॅ. नवीन गुप्ता एवं कोटा के डाॅ. हेमंत दाधीच, डाॅ. मनमोहन अग्रवाल, डाॅ. उपेंद्र नंदवाना, डाॅ. हर्ष गोयल की टीम ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।
खबरें और भी हैं...