डकनिया स्टेशन पर बैग से 8 किलो डोडा चूरा बरामद
कोटा | जीअारपी ने डकनिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से एक लावारिस बैग बरामद किया है। बैग में 8 किलो 660 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। जीअारपी ने बताया कि डकनिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मंगलवार को एक बैग लावारिस पड़ा था। बैग पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान निगाह रखे थे, लेकिन काफी समय तक बैग लेने कोई नहीं अाया तो रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने बैग को खोलकर देखा तो उसमें 8 किलो 660 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। बाद में अारपीएफ ने बैग को कोटा जीअारपी के सुपुर्द कर दिया।