पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

8.25 लाख में सुधरा गंदगी से अटा रास्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा| शहर के प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर के निकट सड़क पर बने जिस कचरा पाॅइंट से श्रद्धालुअाें का निकलना मुश्किल हाे रहा था, अब वहां अाधुनिक कचरा पाॅइंट तैयार हाे रहा है। दाे दिन बाद इसे शुरू कर िदया जाएगा। पिछले कई वर्षाें से चल रही इस समस्या का समाधान मात्र 8.25 लाख रुपए में हाे गया। साथ ही इस पर अतिक्रमण की काेशिश भी नाकाम हाे गई। मंदिर के पास सड़क पर एक छाेटा सा तिकाेना पार्क था, उसकी बाउंड्रीवाल ताेड़कर कुछ लाेगाें ने अतिक्रमण कर गाैशाला बनाने की काेशिश की थी। उसके बाद वहां लाेगाें ने कचरा डालना शुरू कर दिया था। कचरा पाॅइंट फैलते-फैलते सड़क तक अा गया था। उधर से मंदिर अाने-जाने वालाें काे उसी कचरे से हाेकर गुजरना पड़ता था। कचरा उठने के बाद दाेपहर तक फिर से कचरा जमा हाे जाता था। इस पर पूर्व पार्षद दिलीप पाठक ने वहां पर अाधुनिक कचरा पाइंट बनाने का प्रस्ताव नगर निगम काे दिया था।

निगम ने पहले ताे प्रस्ताव पास कर दिया, लेकिन फिर उसकी फाइल ही गुम कर दी। अब वाे फाइल निगम ने निकालकर 3 मार्च काे उसके वर्क अार्डर जारी किए। शनिवार से वहां काम शुरू हाे गया। साेमवार तक काम पूरा हाे जाएगा। मंगलवार काे संभवनत: नगर निगम के अधिकारियाें द्वारा उसका लाेकार्पण किया जाएगा। इस अाधुनिक कचरा पाइंट काे बनाने में मात्र 8.25 लाख रुपए का खर्च अाया।
खबरें और भी हैं...